Headline

लक्ष्मी रावत : बुलंद हौसले वाली पहाड़ की नारी

लक्ष्मी रावत

पर्यावरण प्रेमी : लक्ष्मी रावत

सोशल मीडिया और समाचारपत्रों में आए दिन पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के के द्वारा किए गए कार्य की जानकारी हमें मिलते रहती है। जिन्हें देखकर हमें गर्व महसूस होता है और उनके प्रति आदर और सम्मान बढ जाता है। लेकिन आज हम जिनकी बात कर रहे हैं वो सोशल मीडिया और समाचारपत्रों में नहीं बल्कि जमीनी रूप से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण तथा स्वरोजगार के लिए काम करने में ज्यादा समय बिताती हैं। जी साथियों आज हम बात करेंगे पर्यावरण प्रेमी लक्ष्मी रावत जी की।

पर्यावरण संरक्षण से 20 साल का रिश्ता

चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लाक की रहने वाली Laxmi Rawat जी पिछले 20 सालों से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही हैं, सोशल मीडिया और अखबारों में भले ही इनके द्वारा किए गए कामों की सराहना नजर न आती हो लेकिन इनके द्वारा किए गए कामों की समीक्षा की जाए तो आप हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि लक्ष्मी रावत वर्ष 2003 से पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, स्वच्छता, कृषि तथा बागवानी के क्षेत्र में लगातार कार्यरत हैं।

इसे भी पढें 👉 लोकगायिका माया उपाध्याय के गानों में झूम उठी सोमेश्वर घाटी

160 से ज्यादा गावों में चलाई मुहीम : लक्ष्मी रावत

उन्होंने अभी तक कर्णप्रयाग, जोशीमठ, दशोली, गैरसैंण, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चंबा, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, पौड़ी, दुगड्डा, पावो, काशीपुर और नैनीताल के लगभग 160 से ज्यादा गावों में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किया है
लक्ष्मी रावत अभी तक महिला समूहों, वन विभाग व उद्यान विभाग के सहयोग से 50,000 से अधिक पौधारोपण कर चुकी हैं।

25 ग्रामसभाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दे चुकी हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए अभी तक लगभग 200 से अधिक जन जागरूकता कार्यक्रम चला चुकी हैं।
प्रदेश भर की लगभग 700 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर चुकी हैं।

Laxmi Rawat ने कोरोना के दौरान जड़ी बूटियों से सैनिटाईजर बनाकर गरीब महिलाओं को निशुल्क वितरण किया, तथा क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।


सामान्य परिवार और बुलंद हौसला

एक सामान्य से परिवार से ताल्लुक रखने वाली लक्ष्मी रावत अपने खुद के संसाधनों के बल पर समाज के लिए इतने सारे काम कर रही हैं यह वाकई काबिलेतारीफ है। लक्ष्मी रावत जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए इन अनुकरणीय कार्यों के लिए हम उन्हें सलाम करते हैं।।

लक्ष्मी रावत जी द्वारा किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से हमें सर्वप्रथम अवगत कराया पर्यावरण प्रेमी चन्दन सिंह नयाल जी द्वारा ।।

इसे भी पढें 👉 इस साल उत्तराखंड में होगी दिल्ली जैसी गर्मी पर्यावरणविदों ने चेताया

आप हमें यूट्यूब पर भी देख सकते हैं 👉 Thepahad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: थोड़ी लिखने की मेहनत भी कर लो, खाली कापी पेस्ट के लेखक बन रहे हो!